Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा के समाधान पर काम कर रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा के समाधान पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसानों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से सुधारों और उपायों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत कर रहे हैं।

03 Aug 2024

भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा के समाधान पर काम कर रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक खाद्य अधिशेष देश है। हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा के समाधान पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसानों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से सुधारों और उपायों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत कर रहे हैं।

नई दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्री परिषद् के 32 वें अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 65 वर्षों के बाद भारत में कृषि अर्थशास्त्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करने को एक महान अवसर बताया। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब कृषि अर्थशास्त्रियों का सम्मेलन यहां हुआ था, तब भारत को नई नई आजादी मिली थी। वह भारत की खाद्य सुरक्षा को लेकर भारत की कृषि को लेकर चुनौतियों से भरा समय था। आज भारत खाद्य अधिशेष देश है। आज भारत दूध, दाल और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक है। एक समय था जब भारत की खाद्य सुरक्षा दुनिया की चिंता का विषय था, और एक आज का समय है, जब भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा, वैश्विक पोषण सुरक्षा के समाधान देने में जुटा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कृषि हमारी आर्थिक नीति का केंद्र है। हमारे यहां करीब 90% परिवार ऐसे हैं, जिनके पास बहुत कम जमीन है, ये छोटे किसान ही भारत की खाद्य सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत हैं। यही स्थिति एशिया के कई देशों में है, इसलिए भारत का मॉडल कई देशों में काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत, मोटे अनाज (मिलेट) का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। जिसे दुनिया ‘सुपरफूड’ कहती है और उसे हमने श्रीअन्न की पहचान दी है। ये न्यूनतम जल, अधिकतम उत्पादन के सिद्धांत पर चलते हैं।

भारत के अलग-अलग सुपर फ़ूड ग्लोबल न्यूट्रिशन की समस्या को समाप्त करने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत अपने सुपर फ़ूड की इस बास्केट को दुनिया के साथ साझा करना चाहता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत जितना प्राचीन है, उतनी ही प्राचीन कृषि और खाद्य पदार्थ को लेकर हमारी मान्यताएं हैं, हमारे अनुभव हैं। भारतीय कृषि परंपरा में साइंस को, लॉजिक को प्राथमिकता दी गई है। हमारे अन्न को औषधीय प्रभावों के साथ इस्तेमाल करने का पूरा आयुर्वेद विज्ञान है। ये पारंपरिक नॉलेज सिस्टम भारत के समाज जीवन का हिस्सा है।

इससे पहले केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह में आए हुए देश-विदेश के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और प्रास्ताविक भाषण दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा के समाधान पर काम कर रहा है
हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा के समाधान पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसानों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से सुधारों और उपायों के माध्यम से कृ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News